देहरादून, दिसम्बर 15 -- आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में चल रही नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट फॉर द ब्लाइंड-नागेश ट्रॉफी के ग्रुप-ए के लीग मुकाबलों की शुरुआत बड़े उलटफेर के साथ हुई। गत वर्ष की विजेता एवं मेजबान टीम आंध्र प्रदेश को उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने सोमवार को हुए अपने पहले ही मैच में एकतरफा और सशक्त प्रदर्शन के बूते 48 रन से शिकस्त दी है। टॉस जीतकर आंध्र प्रदेश ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया और उत्तराखंड को बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया। उत्तराखंड की ओर से कप्तान दीपक सिंह रावत एवं उपकप्तान अश्विनी शाह ने सधी शुरुआत की। कप्तान दीपक सिंह रावत ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 58 गेंदों में 83 रनों की शानदार पारी खेली। उपकप्तान अश्विनी शाह ने 30 गेंदों में 36 रन बनाए। उत्तराखंड ने 16 ओवरों में 146 रन बनाकर आंध्र प्रदेश के सामने 147...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.