काशीपुर, मार्च 17 -- काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन में अधिवक्ताओं ने मंगलवार को उत्तराखंड बार काउंसिल के लगातार तीसरी बार सदस्य चुने गये वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश नेगी का जोरदार स्वागत कर बधाई दी एवं मिष्ठान वितरण किया। हरीश नेगी ने कहा कि उन्होंने हमेशा अधिवक्ताओं के हितों के लिए कार्य किया है और आगे भी यह कार्य करते रहेंगे। बार एसोसिएशन अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे ने कहा कि हरीश नेगी का निर्वाचित होना अधिवक्ताओं के लिए ही नही बल्कि काशीपुर क्षेत्र के लिए भी सम्मान की बात है। यहां बार एसोसिएशन सचिव यशवंत चौहान, उपाध्यक्ष विधुशेखर शर्मा, उपसचिव अंकित चौधरी, कोषाध्यक्ष बीसी नौटियाल, गौरव मेहरोत्रा, राकेश प्रजापति, प्रीति कश्यप, पंकुल गुप्ता, शुभम उपाध्याय, आनन्द स्वरूप रस्तौगी, विवेक जैन, विकास अग्रवाल, शैलेंद्र कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.