देहरादून, जुलाई 17 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून में एक कार्यक्रम के दौरन अग्निवीरों के लिए बड़ा एलान किया। सीएम ने बताया कि उत्तराखंड में देश का पहला 'अग्निवीर रोजगार सेल' स्थापित होगा। देहरादून में यूथ फाउण्डेशन द्वारा आयोजित 'युवा अग्निवीर संवाद' में अपने संबोधन के दौरान सीएम ने यह जानकारी दी। सीएम ने कहा कि इस सेल के जरिए सेवामुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों को राज्य सरकार की अलग-अलग योजनाओं का फायदा दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 'सेल की जिम्मेदारी उन्हीं लोगों की दी जाएगी जिससे कि अग्निवीरों के सामने क्या-क्या समस्याएं आ सकती हैं और कैसे उनका समाधान हो सकता है यह सुनिश्चित किया जा सके।' यह भी पढ़ें- बीते साढ़े चार साल में कितने लोगों को मिली सरकारी नौकरी? CM धामी ने बतायाअग्निवीरों के लिए सरकार ...