उत्तराखंड बचाने को यूकेडी से जुड़ना होगा : डॉ. जंतवाल
नैनीताल, फरवरी 25 -- नैनीताल, संवाददाता। हर घर चर्चा-हर घर पर्चा अभियान के तहत उत्तराखंड क्रांति दल की बैठक और जनसभा बुधवार को वीरभट्टी क्षेत्र में हुई। इस दौरान कई युवाओं ने सदस्यता ग्रहण की। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल ने कहा कि उत्तराखंड आज गंभीर चुनौतियों के दौर से गुजर रहा है। राज्य गठन के बाद बनी सरकारों ने जल, जंगल, जमीन और संस्कृति का लगातार दोहन किया है। गलत नीतियों के कारण युवाओं को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को बचाने के लिए युवाशक्ति को उत्तराखंड क्रांति दल से जुड़ना होगा। अनुसूचित मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष रवि वाल्मीकि, जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान, केंद्रीय सचिव श्याम सिंह नेगी, केंद्रीय संगठन मंत्री भुवन सिंह बिष्ट, मोहन सिंह नेगी, जिला महामंत्री पंडित हरिश वारीयाल, उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.