देहरादून, मई 27 -- वृक्षाबंधन अभियान के संस्थापक मनोज ध्यानी अपनी उत्तराखंड बचाओ सनातन जगाओ यात्रा के तहत प्रदेश में 18 हजार किलोमीटर का सफर तय करेंगे। यात्रा का प्रथम चरण बुधवार को एकादशी पर दून के कचहरी स्थित शहीद स्मारक से शुरू हुआ। सनातन युवा वाहिनी के बैनर तले यह यात्रा उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेगी और आम जनता से संवाद कर सनातन की मूल भावना एवं विचारों को प्रतिस्थापित करने का प्रयास करेगी। इस यात्रा के माध्यम से चिकित्सा शिविर आयोजित होंगे, बेरोजगारी निवारण के लिए रोजगार सृजन के प्रयास होंगे, दो लाख से अधिक पौधों का रोपण वृक्षाबंधन अभियान के तहत होगा। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड बचाओ सनातन जगाओ यात्रा करेगी 18 हजार किमी का सफर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...