देहरादून, अप्रैल 2 -- उत्तराखंड पुलिस को उत्कृष्ट सेवा, वीरता और अदम्य सेवा भावना के लिए राष्ट्रपति पुलिस कलर से अलंकृत किया गया है। इसके साथ ही उत्तराखंड देश के उन चुनिंदा राज्यों की श्रेणी में शामिल हो गया है, जिन्हें यह सर्वोच्च राष्ट्रीय मान्यता मिली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस शानदार उपलब्धि को राज्य के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय करार दिया है। मुख्यमंत्री आवास पर पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने सीएम धामी से भेंट कर उन्हें इस सम्मान की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने डीजीपी समेत सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों को बधाई देते हुए कहा कि यह केवल एक अलंकरण नहीं है, बल्कि वर्षों के अनुशासन, पेशेवर दक्षता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की सच्ची पहचान है। उन्होंने कहा कि राज्य की दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बावजूद पुलिस ने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.