उत्तराखंड पुलिस की मोटरसाइकिल रैली टीम हरिद्वार पहुंची
हरिद्वार, अक्टूबर 17 -- एकता दिवस पर गुजरात के एकतानगर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली-2026 में शामिल होने के लिए उत्तराखंड पुलिस का 12 सदस्यीय दल शनिवार शाम पुलिस लाइन रोशनाबाद पहुंचा। सहायक सेनानायक संजय उप्रेती के नेतृत्व में दल का एसपी क्राइम निशा यादव सहित अन्य अधिकारियों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान पुलिस मॉडर्न स्कूल के विद्यार्थियों ने लघु नाटिका, नुक्कड़ नाटक और कविता पाठ के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में निशा यादव ने टीम लीडर को स्मृति चिह्न भेंट कर सफल यात्रा की शुभकामनाएं दीं। फाइट अगेंस्ट ड्रग्स थीम पर आयोजित रैली में शामिल होने के लिए दल रविवार को आगे रवाना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.