उत्तराखंड पीएससी की टीम ने समझी ऑनलाइन परीक्षा की बारीकियां
प्रयागराज, सितम्बर 12 -- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सदस्य हेमचन्द्र पांडेय की अध्यक्षता में एक टीम ने शनिवार को कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) के प्रयागराज स्थित मध्य क्षेत्र कार्यालय का भ्रमण किया। भ्रमण का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (पीएससी) द्वारा ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) के आयोजन से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर जानकारी प्राप्त करना तथा एसएससी द्वारा अपनाई जा रही परीक्षा प्रक्रिया एवं नवाचारों को समझना था। इस अवसर पर एसएससी के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के प्रतिनिधियों के साथ ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) आयोजित किए जाने की संपूर्ण प्रक्रिया पर जानकारी दी। विशेष रूप से परीक्षा प्रक्रिया में शुचिता (एसएससी यूनिफाइड, कंप्रिहेंसिव एंड होलिस्टिक इंटेलिजेंट टेस्टिंग एप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.