रुद्रपुर, जून 11 -- गदरपुर। उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष रणजीत सिंह कंबोज के गदरपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और कंबोज बिरादरी के लोगों ने स्वागत किया। कंबोज धर्मशाला में आयोजित स्वागत समारोह के दर्जाधारी रणजीत सिंह कंबोज का फूल-मालाओं एवं स्मृति चिह्न भेंटकर अभिनंदन किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पशु कल्याण के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। कि सड़कों एवं सार्वजनिक स्थानों पर घूमने वाले निराश्रित और लावारिस पशुओं के संरक्षण के लिए पशु कल्याण विभाग द्वारा जल्द गोशालाओं का निर्माण कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- अब हर गौशाला की होगी लाइव मॉनिटरिंग, अत्याधुनिक कंट्रोल रूम बनेगा, कई दिशा-निर्देश जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...