देहरादून, दिसम्बर 5 -- देहरादून। प्रगति मैदान स्थित नेशनल साइंस सेंटर में आयोजित नॉर्थ जोन विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता में उत्तराखंड ने शानदार जीत दर्ज की। ऊधम सिंह नगर की डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी खटीमा की आठ सदस्यीय टीम ने शिक्षिका वैष्णवी विश्वकर्मा के निर्देशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में वंश भंडारी को बेस्ट एक्टर, सुरेश चंद्र ओली को बेस्ट डायरेक्टर तथा वैष्णवी विश्वकर्मा को बेस्ट स्क्रिप्ट राइटर का पुरस्कार मिला। इससे पहले टीम हल्द्वानी में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में चयनित हुई थी। राज्य समन्वयक डॉ. देवराज सिंह राणा ने टीम की सफलता को निरंतर मेहनत का परिणाम बताया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. सुचित्रा गुप्ता और पद्म भूषण डॉ. उमा शर्मा ने विजेता टीम को सम्मानित किया।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.