हल्द्वानी, मई 19 -- बृजेंद्र मेहता हल्द्वानी। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर मंगलवार को हल्द्वानी स्थित मीडिया सेंटर कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा की गई। सांसद अजय भट्ट ने दुख जताते हुए कहा कि उत्तराखंड ने ईमानदार नेतृत्व का प्रतीक खो दिया है। भट्ट ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि खंडूरी जी ने अपने राजनीतिक जीवन में ईमानदारी, सादगी और अनुशासन की ऐसी मिसाल पेश की, जिससे लाखों लोग प्रेरित हुए।वहीं, दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सूचना अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखा। मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला ने कहा कि खंडूड़ी जी ने सेना और राजनीति दोनों क्षेत्रों में अनुशासन, राष्ट्रसेवा और ईमानदारी की मिसाल कायम की। यह भी पढ़ें- पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद...