उत्तराखंड ने खोया अपना अनुशासित सैनिक व जनप्रिय नेता : सीएम
देहरादून, मई 19 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छत्तीसगढ़ प्रवास से लौटते ही देहरादून के बसंत विहार स्थित आवास पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री धामी ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और खंडूड़ी जी की पुत्री विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी समेत अन्य परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त की। सीएम धामी ने कहा कि जनरल खंडूड़ी का जीवन अनुशासन, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा का एक उत्कृष्ट उदाहरण था। उत्तराखंड में सुशासन और पारदर्शी प्रशासन की नींव रखने में उनका योगदान अतुलनीय है। उन्होंने जनहित में जो दूरदर्शी निर्णय लिए, उनका लाभ आज भी प्रदेश को मिल रहा है। यह भी पढ़ें- अजातशत्रु जनरल खंडूड़ी ने जनजातीय बच्चों को दिया संरक्षण: तरुण विजय उनका जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.