बागेश्वर, मार्च 12 -- बागेश्वर। उद्योग विभाग के तत्वावधान में गुरुवार को आयोजित कार्यशाला में उत्तराखंड की निर्यात नीति पर विस्तार से चर्चा की गई। उद्यमियों को काष्ठ शिल्प, ताम्र शिल्प, हस्तशिल्प, जैविक कृषि सहित अन्य उत्पादों को वैश्विक स्तर तक पहुंचाने के बारे में विशेषज्ञों ने जानकारी दी। उद्योग विभाग के सभागार में गुरुवार को आयोजित कार्यशाला में लघु एवं मध्यम वर्ग के उद्यमियों ने वित्तीय प्रबंधन, उत्पादन और विपणन से जुड़ी समस्याएं साझा कीं। जनपद और देश से बाहर उत्पादों के निर्यात व विक्रय के मानकों पर भी चर्चा की गई। यहां महाप्रबंधक चंद्र मोहन रावत, प्रबंधक अमित रावत, आरबीआई से दिलीप सिंह, विनोद कुमार सहित कई प्रगतिशील किसान और लघु उद्यमी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.