देहरादून, मार्च 11 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की 27 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। लोक निर्माण विभाग विभागाध्यक्ष कार्यालय परिसर में आयोजित इस आंदोलन के तीसरे दिन टिहरी जनपद के समस्त डिप्लोमा इंजीनियरों ने शासन के खिलाफ गहरा रोष व्यक्त किया।धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र रावत और संचालन सचिव राजेंद्र सोढ़ी ने किया। महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा और महासचिव वीरेंद्र सिंह गुसाईं ने बताया कि शासन के अधिकारी पूर्व में बनी सहमतियों पर भी वार्ता करने को तैयार नहीं हैं, जिससे सदस्यों की ज्वलंत समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। इस मौके पर प्रदर्शन में मुकेश बहुगुणा, अनिल पंवार, छबील दास सैनी और सतीश भट्ट मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.