रुद्रपुर, अप्रैल 12 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। वुडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में मई में रायपुर छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाली 20वीं सीनियर महिला-पुरुष तथा 14वीं जूनियर बालक-बालिका वुडबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड टीम का चयन किया जाएगा। इसके लिए द्वितीय चरण का ट्रायल 14 अप्रैल को सुबह 10 बजे रुद्रपुर स्थित लायन क्रिकेट अकादमी जैन ग्लोबल स्कूल में आयोजित होगा। चयन समिति के कोऑर्डिनेटर डॉ. नागेंद्र शर्मा ने बताया कि ट्रायल में सीनियर महिला एवं पुरुष वर्ग के साथ-साथ जूनियर अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...