रुद्रपुर, फरवरी 27 -- रुद्रपुर। एमएस स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को सीनियर राष्ट्रीय बीच वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए चयन ट्रायल शुरू हुआ। इसका शुभारंभ उत्तराखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बालम सिंह ने किया। उत्तरांचल वॉलीबॉल एसोसिएशन की महासचिव सपना देवी ने बताया कि 9 से 12 मार्च तक पांडिचेरी में सीनियर राष्ट्रीय बीच वॉलीबॉल चैंपियनशिप आयोजित होगी, जिसमें उत्तराखंड की पुरुष एवं महिला वर्ग की दो-दो टीमें प्रतिभाग करेंगी। चयन ट्रायल में 20 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। शनिवार को टीम की घोषणा की जाएगी। चयनकर्ता के रूप में सुरेश बिष्ट, गुरतेज कूनर और रेफरी जतिन मंगोली रहे। यहां उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डीके सिंह, चंदन सिंह मेवाड़ी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.