रुद्रपुर, अक्टूबर 12 -- रुद्रपुर। उत्तराखंड जूनियर (बालक/बालिका) सेपक टाकरा टीम के चयन के लिए ट्रायल सोमवार सुबह साढ़े नो 9 बजे से शुरू होगा। ट्रायल सेपक टाकरा अकादमी, कल्याणी व्यू रुद्रपुर में आयोजित होंगे। द सेपक टाकरा एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के तत्वाधान में ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। सेपक टाकरा एसोसिएशन के अध्यक्ष आरपी शर्मा ने बताया कि ट्रायल में केवल वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिनका जन्म एक जनवरी 2007 के बाद हुआ हो। सभी खिलाड़ियों को ट्रायल के दिन अपना आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा। चयन प्रक्रिया में निर्णायक की भूमिका में सेपक टाकरा कोच गौरव जोशी, सावन मल्होत्रा व राष्ट्रीय खिलाड़ी डॉ. नागेन्द्र शर्मा उपस्थित रहेंगे। डॉ. नागेन्द्र शर्मा ने बताया कि चयनित टीम का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा, इसके बाद टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.