उत्तराखंड जूनियर फुटबॉल टीम चयन के लिए 25 जुलाई को होंगे ट्रायल
रुद्रपुर, जुलाई 13 -- रुद्रपुर। उत्तराखंड स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन (यूएसएफए) ने जूनियर बॉयज नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप 2026-27 के लिए उत्तराखंड राज्य टीम के गठन के लिए चयन ट्रायल आयोजित करने की घोषणा की है। यह एक दिवसीय ट्रायल 25 जुलाई 2026 को सुबह 9 बजे से एमेनिटी स्पोर्ट्स अकादमी, एमेनिटी पब्लिक स्कूल में आयोजित होगा। इच्छुक खिलाड़ियों को सुबह 8:30 बजे तक मैदान में रिपोर्ट करना होगा। एसोसिएशन के मानद सचिव अख्तर अली ने बताया कि ट्रायल में केवल जूनियर बॉयज वर्ग के खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। पात्रता के अनुसार 1 जनवरी 2011 या उसके बाद और 31 दिसंबर 2012 या उससे पहले जन्मे खिलाड़ी चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड सब जूनियर सेपक टाकरा टीम के लिए चयन ट्रायल संपन्न चयनित खिलाड़ी उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व जूनियर बॉयज नेशनल फुट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.