देहरादून, अक्टूबर 12 -- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत भाजपा ने सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए प्रभारियों की घोषणा कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद आज सोमवार को यह सूची जारी की गई। 70 सीटों में से सिर्फ तीन सीटों पर महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें ऋषिकेश की डोईवाला सीट, कोटद्वार और हरिद्वार ग्रामीण की सीट शामिल है। पार्टी की ओर से जारी सूची में प्रभारियों को संगठनात्मक जिले के आधार पर अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है। इसमें उत्तरकाशी से लेकर देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी और कुमाऊं मंडल के विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। चुनाव से पहले इन नियुक्तियों को संगठन की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।जिलेवार विधानसभा प्रभारियों की सूचीगढ़वाल मंडल उत्तरकाशी: पुरोला सीट प...