देहरादून, जून 2 -- देहरादून। 42वें उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को बारिश से प्रभावित मुकाबलों में झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन और ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने जीत दर्ज की। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड गोल्ड कप में झारखंड और ईस्ट दिल्ली जीतेझारखंड बनाम रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया झारखंड ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को वीजेडी पद्धति से पांच विकेट, जबकि ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन को 98 रन से हराया। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में रिजर्व बैंक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 47 ओवर में सात विकेट पर 257 रन बनाए। सुमित कुमार ने 61 और ज्योत छाया ने 48 रन बनाए। बारिश के कारण झारखंड को वीजेडी पद्धति से 31 ओवर में 208 रन का लक्ष्य मिला। जवाब में झारखंड ने 22.2 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिय...