देहरादून, अक्टूबर 25 -- उत्तराखंड के गैरसैंण में आयोजित होने जा रहे विधानसभा सत्र के पहले दिन पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी और पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को श्रद्धांजलि देने के साथ ही अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। हालांकि सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल नहीं होगा और विधायकों की सूचनाएं नहीं जाएंगी। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी की अध्यक्षता में शनिवार को यमुना कॉलोनी स्थित आवास में विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान सत्र के पहले दिन का एजेंडा तय किया गया। बैठक के बाद संसदीय कार्यमंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि सत्र के पहले दिन 27 अक्टूबर को पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी और पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को सदन में श्रद्धांजलि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पहले दिन सदन में निधन के निदेश आने की वजह से प्रश्नकाल को...