काशीपुर, मार्च 27 -- बाजपुर। भाजपा अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष सूरज सागर एडवोकेट ने शुक्रवार को एसडीएम के जरिए सीएम पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजकर विभिन्न मांगें उठाई हैं। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र राज्य गठन के आधार पर जारी किए जाएं। साथ ही अनुसूचित जाति की पुत्रियों के विवाह में मिलने वाली अनुदान राशि बढ़ाकर पांच लाख रुपये की जाए। पूरे उत्तराखंड में विशेष अभियान चलाकर अनुसूचित जाति के रिक्त पदों को भरा जाए। उन्होंने यह भी मांग की कि अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के लिए प्रत्येक तहसील और ब्लॉक स्तर पर दो हजार सरकारी आवास बनाए जाएं। सूरज सागर ने प्रदेश के सभी विभागों में संविदा और आउटसोर्सिंग में आरक्षण व्यवस्था को पूर्ण रूप से लागू करने की भी मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.