रुद्रपुर, अप्रैल 6 -- खटीमा, संवाददाता। उत्तराखंड क्रांतिदल कार्यकर्ताओं ने नेपाल सीमा से लगे पकड़िया, झनकईया, बगुलिया, अशोक फॉर्म, सिसैया बंदा, मेलाघाट आदि ग्रामों का भ्रमण किया गया। इस दौरान उक्रांद कार्यकर्ताओं ने यहां सदस्यता अभियान चलाया। रविवार को सीमांत क्षेत्र के भ्रमण के दौरान सूरज चंद, दशरथ चंद, महेंद्र चंद, समुद्र चंद, दुर्गा सिंह बिष्ट, जगत सिंह बिष्ट, पार्वती देवी, केसरी देवी, खीम सिंह सामंत आदि ने उक्रांद की सदस्यता ग्रहण की। भ्रमण के दौरान उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष शिव शंकर भाटिया ने कहा कि 25 साल से लगातार इन राष्ट्रीय पार्टियों ने उत्तराखंड को गर्त में धकेल दिया है जो उत्तराखंड बनने की मूल अवधारणा थी। वह इन 25 सालों में तिनके भर भी पूर्ण नहीं हुई है। उत्तराखंड राज्य निर्माण शहीदों के सपनो...