हरिद्वार, जुलाई 19 -- उत्तराखंड क्रांति दल के जिला अध्यक्ष गोकुल सिंह रावत ने पार्टी संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से अनुज गुप्ता को हरिद्वार विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया है। नियुक्ति पत्र जारी करते हुए जिलाध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि अनुज गुप्ता पार्टी की रीति-नीतियों को जन-जन तक पहुँचाते हुए संगठन को मजबूत करेंगे तथा विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक एवं राजनीतिक गतिविधियों को गति देंगे। नवनियुक्त विधानसभा प्रभारी अनुज गुप्ता ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल ने मुझे हरिद्वार विधानसभा प्रभारी जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर जो विश्वास व्यक्त किया है उसके लिए वह संगठन के आभारी हैं। यह भी पढ़ें- भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ ने 19 संगठनात्मक जिलों के प्रभारियों की घोषणा साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में...