उत्तराखंड क्रांति दल का चलो गांव की ओर अभियान तेज
रुद्रपुर, जून 20 -- खटीमा। उत्तराखंड क्रांति दल ने उत्तराखंड मिशन परिवर्तन कार्यक्रम के तहत अपने 'चलो गांव की ओर' अभियान को तेज कर दिया है। इसके तहत पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर 'हर घर पर्चा, घर-घर चर्चा' कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से सीधा संवाद कर रहे हैं। सितारगंज रोड स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित विचार-विमर्श बैठक में जनसरोकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। उक्रांद नेताओं ने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी जैसी समस्याओं से जूझ रही है। जिला अध्यक्ष हरेंद्र प्रसाद उत्तराखंडी और युवा नेता रोहित भट्ट ने कहा कि प्रदेश में सशक्त भू-कानून लागू किया जाना आवश्यक है। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड क्रांति दल का चलो गांव की ओर अभियान तेज यह भी पढ़ें- 'उत्तराखंड के हितों की रक्षा के लिए यूकेडी को चुनें'
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.