देहरादून, नवम्बर 9 -- आज उत्तराखंड राज्य को 26 साल पूरे हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक पहचान और प्राकृतिक सुंदरता की सराहना करते हुए कहा कि राज्य विकास के हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रहा है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर उत्तराखंड को दिव्य भूमि बताया। उन्होंने कहा कि यहां के खूबसूरत पहाड़, पवित्र नदियां और चारधाम तीर्थस्थल राज्य को खास पहचान देते हैं। उत्तराखंड की पहचान उसकी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक चेतना से भी जुड़ी है। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड 26 साल का हुआ; कमाई में देहरादून-हरिद्वार आगे निकले, कितनी बदली तस्वीरराज्य के विकास में प्रदेशवासियों के योगदान का...