उत्तराखंड को 1475 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
देहरादून, नवम्बर 7 -- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्योत्सव पर उत्तराखंड को 1475.31 करोड़ रुपये की 62 विकास योजनाओं की सौगात दी। परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में 1073.11 करोड़ की 44 योजनाओं का शिलान्यास और 402.20 करोड़ की 18 योजनाओं का लोकार्पण किया गया। इनसे सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, पर्यटन और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को गति मिलेगी। ऊर्जा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए यूपीसीएल की 472.33 करोड़ की 20 योजनाओं का शिलान्यास और 77.93 करोड़ की तीन योजनाओं का लोकार्पण किया गया। वहीं, पेयजल निगम और जल संस्थान की करीब 335 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। महाकुंभ-2027 की तैयारियों के तहत हरिद्वार में सड़क, पुल और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास पर भी जोर दिया गया। पर्यटन को बढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.