देहरादून, सितम्बर 5 -- उत्तराखंड को पहला व्हाइट टाइगर जल्द मिलने जा रहा है। सेंट्रल जू अथॉरिटी (सीजेडए) ने देहरादून जू के लिए दो व्हाइट टाइगर को भेजने की मंजूरी दे दी है। इन व्हाइट टाइगर को मध्य प्रदेश स्थित ग्वालियर जू और ओडिशा स्थित नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क से लाया जाएगा। यह पहली बार है जब उत्तराखंड में व्हाइट टाइगर को लाया जा रहा है यानी देवभूमि के लोगों को अब देहरादून के चिड़ियाघर में व्हाइट टाइगर के दीदार का मौका मिलने वाला है। उत्तराखंडवासियों को व्हाइट टाइगर देखने के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर रहना पड़ता था मगर जल्द अपने ही राज्य में भी व्हाइट टाइगर देखने को मिलेगा।टाइगर लाने की तैयारी शुरू की जा चुकी है द न्यू इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, अधिकारियों ने इन व्हाइट टाइगर को लाने की तैयारी भी शुरू कर दी है। उम्मीद है कि वाइल्ड लाइफ वी...