देहरादून, फरवरी 23 -- कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के लिए केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को 500 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने इस राशि को जारी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार जताया। इससे हरिद्वार में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के साथ ही कुंभ क्षेत्र में यातायात प्रबंधन, पेयजल, स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े कार्य किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार निरंतर उत्तराखंड के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। चारधाम परियोजना, ऑल वेदर रोड, रेल एवं हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार सहित विभिन्न विकास कार्यों में केंद्र का सहयोग राज्य के लिए मजबू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.