देहरादून, अप्रैल 24 -- देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल में हुई विक्रम शर्मा की हत्या में फरार चल रहे झारखंड के छह आरोपियों पर अपर पुलिस महानिदेशक (DGP) वी मुरुगेशन ने एक-एक लाख का इनाम घोषित किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें दूसरे राज्यों में दबिश दे रही हैं। 13 फरवरी को सिल्वर सिटी मॉल में जमशेदपुर के हिस्ट्रीशीटर रहे विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद डालनवाला थाने में हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ। पुलिस ने 19 फरवरी को जमशेदपुर से राजकुमार और 23 फरवरी को ग्रेटर नोएडा से अक्षत ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दोनों आरोपियों से हुई पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर इस हत्याकांड में छह अन्य बदमाशों की भूमिका सामने आई थी। इसके बाद से ही पुलिस इनकी तलाश में छापेमारी कर रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.