उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी के नाम नया रिकॉर्ड, 5 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले BJP के पहले नेता
देहरादून, जुलाई 4 -- सबसे कम उम्र में उत्तराखंड की सत्ता की कमान संभालने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम शुक्रवार को एक रिकॉर्ड जुड़ गया। धामी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में 5 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले भाजपा के पहले नेता बन गए हैं। वर्ष 2021 में और फिर वर्ष 2022 में दोबारा सत्ता संभालने से अब तक मुख्यमंत्री के रूप में धामी पांच साल का सफर पूरा कर चुके हैं। धामी ने प्रदेश में कुछ असहज स्थितियों के बीच चार जुलाई 2021 को पहली बार मुख्यमंत्री के रूप में सत्ता संभाली थी। भाजपा हाईकमान ने इससे पहले 10 मार्च 2021 को तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को हटाते हुए तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी थी। चार महीने के भीतर ही फिर बदलाव करते हुए भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने तीरथ के स्थान पर धामी को मुख्यमंत्री पद की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.