उत्तराखंड के 8 जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी, तीन दिन येलो अलर्ट; हरिद्वार में शनिवार को स्कूलों की छुट्टी
देहरादून, सितम्बर 4 -- मौसम विभाग ने उत्तराखंड के सभी जिलों में शनिवार को ज्यादातर स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान विभाग ने हरिद्वार, देहरादून, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, बागेश्वर, ऊधम सिंह नगर और चम्पावत जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान लगाते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया है। विभाग का कहना है कि शनिवार को राज्य के सभी जनपदों में कहीं-कहीं बादल गरजने के साथ ही आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा का तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना भी है। साथ ही विभाग ने सोमवार तक पूरे प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। उधर मौसम विभाग की तरफ से हरिद्वार जनपद में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी किए जाने के बाद जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने छात्र-छात्राओं एवं बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए बड़ा फैसला लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.