देहरादून, अगस्त 7 -- उत्तराखंड निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड के 1452 नेताओं पर कड़ा ऐक्शन लिया है। इन सभी पर तीन साल तक चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है। आयोग के अनुसार, इन नेताओं ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान खर्च का ब्योरा न दिया। बार-बार नोटिस पर भी जवाब नहीं आने पर ऐक्शन हुआ है। ये सभी नेता चमोली और बागेश्वर जिले के हैं। दरअसल, पिछले साल हुए पंचायती चुनाव में विभिन्न पदों पर 60 हजार से ज्यादा लोगों ने नामांकन कराया था। अधिकांश पदों पर निर्विरोध चुनाव हो जाने की वजह से मुख्य मुकाबला 32 हजार 580 प्रत्याशियों के बीच सिमट गया था। यह भी पढ़ें- लंबे इंतजार के बाद उत्तराखंड में कांग्रेस की नई टीम का ऐलान, किसे कौन सा पद मिलानेताओं ने कई बार नोटिस का जवाब नहीं दिया राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार के अनुसार पंचायत चुनाव के बाद प्रत्याश...