देहरादून, जून 23 -- तीर्थयात्रियों और स्थनीय लोगों के साथ कर्णप्रयाग और नगरासू में हाल में सामने आई विवाद की घटनाओं पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रूख अख्तियार किया है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक में चारधाम और हेमकुंट साहिब यात्रा की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कर्णप्रयाग और नगरासू में सामने आई घटनाओं के संबंध में सभी पक्षों को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया गया है, उसके विरुद्ध कार्रवाई की गई है तथा सभी तथ्यों के आधार पर आगे भी सख्त कार्रवाई होगी。 यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में गुरुद्वारे पर निहंगों का कब्जा, तनाव के बीच हेमकुंड और चारधाम यात्रा पर क्या असर?सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएँ इन प्रकरणों पर सोशल मीडिया में भ्रामक और भड़काऊ खबरें फैलाने वालों के व...