देहरादून, जून 11 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालयी राज्यों के लिए जलवायु परिवर्तन, पारिस्थितिकी संरक्षण और आपदा प्रबंधन से जुड़े विषयों पर विशेष नीति और दीर्घकालिक वित्तीय व्यवस्था की पैरवी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में दिल्ली में गुरूवार को आयोजित नीति आयोग की शासी परिषद की 11 वीं बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने हिमालयी राज्यों की आवाज को मजबूती के साथ बुलंद किया। साथ ही बैठक में राज्य के विकास का विजन और रोड मैप भी रखा।

जलवायु परिवर्तन और पारिस्थितिकी संरक्षण मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देश की पर्यावरणीय एवं आध्यात्मिक धरोहरों के संरक्षण, संवर्धन एवं संवहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हिमालय, गंगा, यमुना एवं विशाल वन क्षेत्र केवल उत्तराखंड की ही धरोहर नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की अमूल्य संपत्ति हैं। हिमालय...