देहरादून, फरवरी 18 -- उत्तराखंड राज्य अन्तर-विश्वविद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता 23 फरवरी से पंतनगर में गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में आयोजित की जाएगी। बुधवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनमोहन सिंह चौहान ने राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से मुलाकात में यह जानकारी दी। प्रतियोगिता 26 फरवरी तक जारी रहेगी। प्रदेश के 11 सरकारी विश्वविद्यालयों के 1700 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिताओं में एथलेटिक्स के साथ-साथ वॉलीबॉल, फुटबॉल, कबड्डी एवं खो-खो सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा। कुलपति ने बताया कि राज्यपाल द्वारा पूर्व में आयोजित कुलपतियों की बैठक में राजकीय विश्वविद्यालयों में नियमित रूप से खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित करने के निर्देश दिए थे। उनके तहत प्रतियोगिता का आयोजन किया ...