उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में अब बेड पर ही हो सकेगा मरीजों का सीटी स्कैन
देहरादून, जून 17 -- उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भर्ती गंभीर हालत वाले मरीजों को एक बड़ी राहत देने वाली खबर है। पोर्टेबल एक्सरे मशीन की तर्ज पर अब सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी चलती-फिरती सीटी स्कैन मशीन मंगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही आईसीयू, इमरजेंसी और वार्ड में भर्ती मरीजों का सीटी स्कैन सीधे बेड पर होने लगेगा। चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. अजय आर्य के निर्देश पर यह कवायद की जा रही है। हाल ही में देहरादून, श्रीनगर, हल्द्वानी, अल्मोड़ा और हरिद्वार मेडिकल कॉलेजों के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की बैठक में इस तकनीक पर प्रेजेंटेशन दिया गया। इस बैठक में दून मेडिकल कॉलेज के एमएस डॉ. आरएस बिष्ट, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अमर उपाध्याय, न्यूरो सर्जन डॉ. डीपी तिवारी और फिजिशियन डॉ. अरुण पांडेय सहित कई विशेषज्ञ पहुंचे थे।ईपी लैब योजना फिलह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.