देहरादून, फरवरी 26 -- बेसिक शिक्षा निदेशक से मारपीट के बाद धामी सरकार ने सरकारी दफ्तरों में सुरक्षा को लेकर बुधवार को एसओपी जारी कर दी। साथ ही एसओपी को निदेशालयों से लेकर ब्लॉक स्तर तक के कार्यालयों में तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन की ओर से जारी एसओपी में सरकारी कार्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद करने के लिए कड़े मानक तय किए गए हैं। इसमें अफसर से मिलने के लिए आने वाले लोगों की संख्या तक तय कर दी गई है। साथ ही सरकारी दफ्तर में अफसरों से मिलने को पहले से समय लेना होगा। साथ ही अधिकारी से मिलने के लिए एक बार में सिर्फ दो लोग ही जा पाएंगे। निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के मामले में अधिकतम तीन लोग मिल पाएंगे। मिलने के लिए आने वालों की संख्या अधिक होने पर अफसर अपने कक्ष के बजाय सभा कक्ष या कॉन्फ्रेंस हॉल में मुला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.