देहरादून, अप्रैल 12 -- समाजवादी पार्टी ने 'हिमालय पुत्र' एवं पूर्व राष्ट्रीय महासचिव स्व. विनोद बड़थ्वाल की 10वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। प्रदेश कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शुभम गिरी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण और समाजवाद के विस्तार में विनोद बड़थ्वाल का योगदान अविस्मरणीय है। उनके विचारों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वहीं, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सत्यनारायण सचान ने उन्हें एक कट्टर सिद्धांतवादी राजनेता बताया, जिन्होंने सदैव उत्तराखंड के विकास और आमजन के अधिकारों की लड़ाई लड़ी। धर्मगुरु दिवाकर आश्रम ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए पार्टी नेताओं को नसीहत दी। उन्होंने कहा कि यदि समाजवादी पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.