उत्तराखंड के शैक्षणिक भ्रमण से लौटा कृषि छात्रों का दल
लखीमपुरखीरी, मार्च 17 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के अंतर्गत कृषि महाविद्यालय जमुनाबाद के बीएससी कृषि पंचम सेमेस्टर के 39 सदस्यीय छात्र दल का छह दिवसीय अंतर्राज्यीय शैक्षणिक भ्रमण सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। छात्र दल 15 मार्च की रात्रि को महाविद्यालय वापस लौट आया।भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को उत्तराखंड के विभिन्न प्रमुख शैक्षणिक एवं अनुसंधान संस्थानों का दौरा कराया गया। इसमें गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर, भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान देहरादून, भारतीय वन सर्वेक्षण और वन अनुसंधान संस्थान शामिल रहे। इस दौरान छात्रों ने मृदा एवं जल संरक्षण, पौध संवर्धन, वानिकी, मत्स्य पालन, फ्लोरीकल्चर और उद्यानिकी से जुड़ी आधुनिक तकनीकों एवं शोध कार्यों की जानका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.