हरिद्वार, दिसम्बर 15 -- राज्य आंदोलन के शहीदों की स्मृति में हरिद्वार में शहीद स्मारक का निर्माण किया जाए। इसके साथ ही, प्रमुख चौराहों के नाम उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों के नाम पर रखे जाएं। सोमवार को इन मुद्दों को लेकर चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति ने नगर निगम की मेयर किरन जैसल को ज्ञापन सौंपा। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिलाध्यक्ष सूर्यकांत भट्ट ने किया। उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों के लिए गृहकर की माफी, दुकान आवंटन में प्राथमिकता और भभूतवाला क्षेत्र के जेपी पांडे मार्ग के शिलापट्ट का जीर्णोद्धार करने की मांग भी उठाई। मेयर ने इस पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सूर्यकांत भट्ट, पंडित उमाशंकर वशिष्ठ, रोहित प्रताप सिंह, कमला पांडे, विमला नैनवाल, भीमसेन रावत, आनंद सिंह नेगी, विनोद डंडरियाल, नत्थीलाल जुय...