नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में प्रेस वार्ता के दौरान वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 7,844.18 करोड़ रुपये के अनुपूरक बजट की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य वर्ष 2047 तक उत्तराखंड को विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाना है। बजट में बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, जनकल्याण और स्थानीय निकायों के लिए प्रावधान किए गए हैं।बुनियादी सुविधाओं पर जोर मुख्यमंत्री के अनुसार, प्रस्तावित बजट में 4,164.32 करोड़ रुपये पूंजीगत व्यय और 3,679.86 करोड़ रुपये राजस्व व्यय के लिए रखे गए हैं। छठे राज्य वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार, स्थानीय निकायों की राज्य के कर राजस्व में हिस्सेदारी 10.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 12.5 प्रतिशत करने का प्रस्ताव है। इसके लिए 721 करोड़ रुपये का प्रावधान क...