देहरादून, अक्टूबर 24 -- अखिलेश यादव के एक बयान की क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसमें अखिलेश यादव उत्तराखंड के लोगों को यूपी में सबसे बड़ा घुसपैठिया बताया है। इस बयान पर सियासत गरमा गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव इस तथाकथित बयान को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स समेत अन्य विपक्षी नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस बयान को लेकर अखिलेश यादव पर तगड़ा पलटवार किया है। सीएम धामी ने अखिलेश यादव के उत्तराखंड के लोगों को यूपी में घुसपैठियों करार देने के कथित बयान पर गहरी नाराजगी जताई है। धामी ने शनिवार को कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा- उत्तराखंड देवभूमि के साथ वीरभूमि भी है। इस पावन धरती ने देश को संत, सैनिक और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित अनेक व्यक्तित्व दिए हैं। अखिलेश यादव जी उत्तराखंड के लोगों को घुसपै...