देहरादून, नवम्बर 9 -- उत्तराखंड आज अपनी स्थापना का 25 वर्ष सेलीब्रेट कर रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि शहीद राज्य आंदोलनकारियों के नाम पर उनके क्षेत्र की अवस्थापना सुविधाओं का नामकरण किया जाएगा। राज्य आंदोलनकारियों और उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों के आश्रितों को अब हर महीने एक से दस हजार रुपये तक पेंशन बढ़कर मिलेगी। इसके साथ ही, उत्तराखंड के सभी शहीद स्मारकों का सौंदर्यीकरण भी कराया जाएगा। देहरादून स्थित पुलिस लाइन में राज्य स्थापना की रजत जयंती पर आयोजित आंदोलनकारी सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह घोषणाएं कीं। वे सुबह सबसे पहले कचहरी परिसर स्थित शहीद स्मारक पहुंचे और शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन में राज्य आंदोलनकारियों और शहीदों के आश्रितों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.