उत्तराखंड के रवि टम्टा का कमाल, बनाई 'उड़ने वाली कार'; 1.5 घंटे का सफर 12 मिनट में- VIDEO
अल्मोड़ा, अगस्त 7 -- अगर सच्चे दिल से मेहनत करें तो कुछ भी नामुमकिन नहीं...! उत्तराखंड के रवि टम्टा की उपलब्धि भी कुछ ऐसी ही है। उन्होंने 'उड़ने वाली कार' यानी पर्सनल फ्लाइंड व्हीकल का आविष्कार किया है। रवि टम्टा का कहना है कि वह पिछले 10 साल से इस पर काम कर रहे थे। उन्होंने परीक्षण के तौर अल्मोड़ा के मैदान पर इसे कुछ देर उड़ाया। उनका दावा है कि यह भारत में इस तरह का पहला आविष्कार है। रवि टम्टा अल्मोड़ा जनपद के रहने वाले हैं। वह प्रदेश के युवा इनोवेटर हैं। उन्होंने और उनकी टीम ने HAPIDA SKYNeX के प्रोटोटाइप का सफल प्रारंभिक परीक्षण कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रवि ने साबित कर दिया कि सपनों की उड़ान संसाधनों से नहीं, संकल्प से तय होती है। यह भी पढ़ें- नमो भारत रेल पर आ गई गुड न्यूज, मेरठ से उत्तराखंड तक 9 शहरों से होकर गुजरेगी बेहद कम संसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.