गैरसैंण, मार्च 9 -- Mukhyamantri Swarozgar Yojana: उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 9 मार्च को 111703.21 करोड़ का भारी-भरकम बजट पेश किया। यह बजट पिछले साल की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक है। सीएम ने गैरसैंण विधानसभा में सभी विभागों और सभी वर्गों के लिए बजट का खजाना खोला। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और राज्य से पलायन की समस्या को जड़ से खत्म करने की दिशा में धामी सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में राज्य सरकार ने अपनी महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना' के लिए 60 करोड़ की राशि का विशेष ऐलान किया है। उत्तराखंड बजट में इस योजना को 'SANTULAN' (संतुलन) मॉडल के 'L' यानी 'Livelihood' (आजीविका) स्तंभ के तहत रखा गया है। 60 करोड़ रुपये की यह राशि राज्य के उन हजारों युवाओं के लिए उम्मीद की किरण है, जो अपने गांव और...