लखनऊ, सितम्बर 21 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तराखंड के देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद कंडारी के नेतृत्व में 60 मेधावी छात्र-छात्राओं के दल ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा का भ्रमण किया। विधानसभा पहुंचने पर छात्रों ने सदन की कार्यप्रणाली, विधायी परंपराओं तथा आधुनिक व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।हेड मार्शल मनीष राय ने छात्र-छात्राओं के दल को विधानसभा भवन का भ्रमण कराया। उन्होंने विद्यार्थियों को सदन की कार्यवाही, प्रश्नकाल, विधायी प्रक्रिया तथा विधानसभा की विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्रों ने विधानसभा भवन के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का अवलोकन किया। मेधावी छात्रों ने विधानसभा भ्रमण को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी बताते हुए अपने अनुभव साझा किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...