उत्तराखंड के मदरसों में संस्कारों का भी पाठ, ईद-मुहर्रम पर हिंदू-मुस्लिम साथ आएंगे
नई दिल्ली, अगस्त 17 -- चांद मोहम्मद, देहरादून उत्तराखंड के मदरसों में अब पढ़ाई सिर्फ धार्मिक शिक्षा और किताबों तक सीमित नहीं रहेगी। बच्चों को भाईचारे, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का पाठ भी पढ़ाया जाएगा। इतना ही नहीं, ईद, बकरीद और मुहर्रम पर होने वाले आयोजनों में हर वर्ग के लोगों को भी बुलाया जाएगा। मकसद साफ है कि देशभर में भाईचारे का संदेश जाए और मदरसों से निकलने वाले बच्चे भी शिक्षा के साथ समाज हित में योगदान दे सकें। धार्मिक शिक्षा के पाठ्यक्रम में भाईचारे और समाज सेवा की थीम पर नए अध्याय जोड़े गए हैं। बच्चों के अच्छे कामों को प्रोत्साहित करने के लिए 'शुक्र की डायरी' भी होगी। इसमें बच्चे लिखेंगे कि उन्होंने किसकी मदद की, कौन सा नेक काम किया और समाज के लिए क्या अच्छा किया। यह भी पढ़ें- भाजपा का बड़ा प्लान, विधायकों को टिकट के लिए देनी हों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.