वार्ता, अप्रैल 19 -- उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद में रविवार सुबह भूकंप के दो झटके महसूस किए गए, जिससे क्षेत्र में हल्की दहशत का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि अब तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी शिखा सुयाल के अनुसार पहला झटका सुबह 10:32:33 बजे महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.1 मापी गई। इसका केंद्र बागेश्वर क्षेत्र में 30.088 उत्तर अक्षांश और 79.902 पूर्व देशांतर पर स्थित था, जबकि इसकी गहराई 5 किलोमीटर दर्ज की गई। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में विधवा और दिव्यांग पेंशन में बढ़ोतरी, इनकम लिमिट बढ़ाने की तैयारी इसके बाद दूसरा झटका सुबह 10:46:59 बजे महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 2.6 रही। इसका केंद्र 30.140 उत्तर अक्षांश और 79.905 पूर्व देशांतर रहा और इसकी गहराई भी 5 क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.