देहरादून, अगस्त 1 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड फिल्म टेलीविजन एंड रेडियो एसोसिएशन(उफतारा) की आधिकारिक वेबसाइट का शनिवार को सूचना भवन स्थित उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के सभागार में शुभारंभ किया गया। वेबसाइट का उद्घाटन परिषद के नोडल अधिकारी केएस चौहान ने किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह वेबसाइट उत्तराखंड के फिल्म उद्योग को नई पहचान देने के साथ कलाकारों, निर्माताओं और निर्देशकों के लिए उपयोगी मंच साबित होगी। उफतारा के अध्यक्ष प्रदीप भण्डारी ने बताया कि वेबसाइट को बहुआयामी स्वरूप दिया गया है, जिससे प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कलाकारों, तकनीशियनों, निर्माताओं और निर्देशकों को एक ही मंच पर जानकारी उपलब्ध होगी। महासचिव कांता प्रसाद ने कहा कि वेबसाइट के माध्यम से देश-विदेश के फिल्म निर्माता उत्तराखंड की फिल्म इंडस्ट्री, सर...